{"_id":"6a0b709399c3fc65af00f8ac","slug":"geeta-niketan-vidyalaya-team-first-in-heritage-quiz-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155069-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हेरिटेज प्रश्नोतरी में गीता निकेतन विद्यालय की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हेरिटेज प्रश्नोतरी में गीता निकेतन विद्यालय की टीम प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 19 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता के विजेताओ तो सम्मानित करते संग्रालय के पदाधिकारी। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण संग्रहालय की ओर से 16 और 18 मई को विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम विभाजित विश्व को एकजुट करते संग्रहालय रही। 16 मई को संग्रहालय सभागार में हेरिटेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में कृतिका, अर्नव गर्ग और वृंदा गर्ग शामिल रहे। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूसरे और जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन तीसरे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में क्ले रिलीफ आर्ट वर्कशॉप और सजीव मूर्तिकला प्रदर्शन भी हुआ। विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और प्राचीन मूर्तियों की प्रतिकृतियां स्मृति चिह्न के रूप में प्रदान की गईं। प्रतियोगिता का संचालन संग्रहालय के क्यूरेटर-सह-कलाकार बलवान सिंह ने किया। विद्यार्थियों को संग्रहालय भ्रमण भी करवाया गया। 18 मई को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोशा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान बोधि वृक्ष के नीचे टेराकोटा दीयों से निर्मित बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया गया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि संग्रहालय नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
Trending Videos