सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The essence of the entire Vedas and scriptures is devotion to Shri Krishna and the Srimad Bhagwat Katha: Kaushik

संपूर्ण वेदों और शास्त्रों का सार श्रीकृष्ण की भक्ति और श्रीमद्भागवत कथा : कौशिक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The essence of the entire Vedas and scriptures is devotion to Shri Krishna and the Srimad Bhagwat Katha: Kaushik
कुरुक्षेत्र। वार्ड-20 के गुरुदेव नगर में कथा के दौरान पूजन करते यजमान एवं आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट की ओर से वार्ड-20 के गुरुदेव नगर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। भागवत प्रवचनों में कथाव्यास पंडित विकास कौशिक ने कथा की महिमा, पूजन विधि और आरंभिक प्रसंग भजनों सहित विस्तार से सुनाए।
प्रथम अध्याय में कथाव्यास ने बताया कि नैमिषारण्य तीर्थ में सूत जी और शौनक आदि ऋषियों के संवाद में कलयुग के जीवों के कल्याण के लिए ऋषिगण सूत जी से प्रश्न करते हैं कि कलयुग में मनुष्यों की आयु कम और बुद्धि मंद है, इसलिए ऐसा सरल साधन बताएं, जिससे सभी जीवों का परम कल्याण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत जी ने ऋषिगणों को बताया कि संपूर्ण वेदों और शास्त्रों का सार भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और श्रीमद्भागवत कथा है, जिससे मनुष्य को अनायास ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की व्याख्या करते हुए कथाव्यास ने कहा कि यह आत्मशुद्धि, दान और आध्यात्मिक उन्नति का अत्यंत पवित्र महीना है। इसे भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है। उनकी पूजा करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य यजमान व ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित राजेश मौद्गिल परिवार, युवा भाजपा नेता साहिल सुधा, पार्षद मनिंद्र सिंह छिंदा और अंकुश गुप्ता ने कथाव्यास को तिलक लगाकर भागवत पूजन किया। कथा में शुक्रवार 22 मई तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे भागवत प्रवचन होंगे। रोजाना सुबह 8 से 9 बजे देव पूजन, दोपहर 3 से सायं 4 बजे पुरुषोत्तम मास महिमा और भजन कीर्तन होगा। आरती के बाद प्रतिदिन सायं 7:30 बजे भंडारा होगा। आरती में आचार्य राजेश वत्स, आचार्य शम्भू प्रसाद, रमेश कौशिक, ललित अत्री, गोपाल शर्मा, राहुल तंवर आदि शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। वार्ड-20 के गुरुदेव नगर में कथा के दौरान पूजन करते यजमान एवं आयोजक। स्वयं

कुरुक्षेत्र। वार्ड-20 के गुरुदेव नगर में कथा के दौरान पूजन करते यजमान एवं आयोजक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed