कुरुक्षेत्र। जिला आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हर सप्ताह गुरुवार को वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में वीरवार को जिले के विभिन्न आयुष आरोग्य मंदिरों में वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हुआ। इसमें करीब 300 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य जांच की गई और दवाइयां दी गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर दबखेड़ा में डॉ. मीना ने, कलाल माजरा में डॉ. संतोष, सरसा में डॉ. प्रगति, उमरी में डॉ. रीना, मुर्तजापुर में डॉ. महिपाल, खरकाली में डॉ. सपना, बारवा में डॉ. मोनिका, लोहार माजरा में डॉ. विवेक, यारा में डॉ. संदीप, बनी में डॉ पूजा, ज्योतिसर में डॉ. राजीव और सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी धांगली में डॉ. वीरेद्र ने लोगों की जांच की। संवाद