फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways employees staged a protest at the new bus stand.

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारी ने नए बस अड्डे पर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a protest at the new bus stand.
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डा परिसर में रोष प्रदर्शन कर महाप्रबंधक कार्यालय की ओर बढ़ते साझा मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय हड़ताल की तैयारी के बीच वीरवार को रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ लामबंद हुए। साझा मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नए बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान परिवहन मंत्री के खिलाफ वादे से मुकरने के चलते कर्मियों ने नारेबाजी की। कर्मचारियों ने परिसर में पैदल मार्च निकाला और शीघ्र समाधान की मांग की।

साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य व ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने कहा कि मांगों को लेकर 25 जुलाई को अंबाला में किए आंदोलन के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने 15 दिन के अंदर बैठक बुलाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं की। परिवहन मंत्री ने वादाखिलाफी की है, जिस कारण उन्होंने कुरुक्षेत्र डिपो में प्रदर्शन कर महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ज्ञापन से लंबित मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई गई। इसके अलावा 5 सितंबर को प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम बारे चेतावनी पत्र देकर अवगत कराया। प्रदर्शन में प्रेस सचिव रणजीत करोड़ा, पिहोवा सब डिपो प्रधान विनोद दीक्षित, उपप्रधान सोहन लाल, कोषाध्यक्ष अमरदीप, कुरुक्षेत्र डिपो कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
साझा मोर्चा की मुख्य मांगें
परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाया जाए, लिपिक की तरह तीन वेतन वृद्धि, चालक-परिचालक के खाली पदों पर नई भर्ती, तय सीमा में प्रमोशन पॉलिसी, चालकों को हैवी पे ग्रेड, अड्डा इंचार्ज का पद सृजित कर परिचालकों की पदोन्नति करें, सभी प्रक्रिया पूर्ण करने वाले 2016 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करें, पूर्व की भांति अर्जित अवकाश दें, कर्मशाला के 2018 से भर्ती कर्मियों को पक्का करें, एचकेआरएन के तहत लगे कर्मियों नियमित किया जाए, निजीकरण पूर्णत: बंद हो, इलेक्ट्रिक बसों को सरकारीकरण किया जाए इत्यादि कई मांगें शामिल हैं।

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डा परिसर में रोष प्रदर्शन कर महाप्रबंधक कार्यालय की ओर बढ़ते साझा मोर्चा

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डा परिसर में रोष प्रदर्शन कर महाप्रबंधक कार्यालय की ओर बढ़ते साझा मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed