सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Instructions to ensure timely completion of water, electricity, roads, gunny bags and lifting in the mandis

Kurukshetra News: मंडियों में पानी, बिजली, सड़कों, बारदाने और लिफ्टिंग समय पर पूरा करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure timely completion of water, electricity, roads, gunny bags and lifting in the mandis
लाडवा। आढ़तियों और अधिकारियों से बातचीत करते उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। मंडियों के कार्याें के लिए एसडीएम अनुभव मेहता ने बुधवार को उपमंडल कार्यालय में अधिकारियों संग प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश संबंधी बैठक ली। साथ ही रबी खरीद सीजन की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश पर अनाज मंडियों में गेहूं खरीद कार्य 1 अप्रैल से शुरू होगा। अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर एजेंसियों के अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करना होगा।
Trending Videos


सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रबी खरीद सीजन 2026-27 के लिए मंडियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। मंडियों में सफाई व्यवस्था, पेयजल, रास्तों और शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो। आढ़ती तिरपालों की व्यवस्था रखें। मंडियों के अलावा खरीद केंद्रों में उपलब्ध स्थान के साथ गेहूं भंडारण के बारे में भी बातचीत की। एसडीएम ने मार्केट कमेटी के सचिवों को निर्देश दिए कि वे प्रमाण प्रस्तुत करें कि मंडियों में सभी मूलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध करा दी गई हैं। बोले कि विशेष तौर पर मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गेट पास जारी करने की सुविधा के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर कंप्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था भी कराई जाए। अदायगी के लिए किसानों का खातों सहित पूर्ण ब्यौरा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट करें। मार्केट कमेटी की ओर से सभी मंडियों में किसान सहायता केंद्र खोले जाएं और कर्मचारी की नियुक्ति भी की जाए। खरीद एजेंसियां और मार्केट कमेटी सचिव सुनिश्चित करें कि खरीदी गई ढेरियों का इंद्राज एच रजिस्टर में हो। मंडियों के शेड की सफाई और मंडी से बरसाती पानी के निकासी के प्रबंध भी किए जाएं।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा, हैफेड मैनेजर कुलदीप जांगड़ा, मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ नवीन, मंडी प्रधान राजीव आर्य, उप प्रधान सुभाष कंबोज और आढ़ती स्वीटी भुल्लर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed