सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Durba Pal to receive Rajib Goyal Award for contribution to metabolic disease research

Kurukshetra News: मेटाबोलिक रोग अनुसंधान में योगदान पर डॉ. दुर्बा पाल को मिलेगा राजीब गोयल पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Durba Pal to receive Rajib Goyal Award for contribution to metabolic disease research
कुरुक्षेत्र। डॉ. दुर्बा पाल। - फोटो : leh news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 3 अप्रैल को आयोजित होने वाले राजीब गोयल पुरस्कार समारोह में मेटाबोलिक रोगों, सूजन (इन्फ्लेमेशन) और मधुमेह के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए डॉ. दुर्बा पाल को सम्मानित किया जाएगा। समारोह विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित होगा जिसमें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भाग लेंगे। डॉ. पाल ने मेटाबोलिक इन्फ्लेमेशन और मधुमेह पर व्यापक शोध किया है। उनके लगभग 50 शोध-पत्र ‘नेचर मेडिसिन’, ‘नेचर नैनोटेक्नोलॉजी’ सहित कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके नाम दो अमेरिकी और एक भारतीय पेटेंट भी दर्ज हैं। आयोजन समिति के सह-अध्यक्ष प्रो. एस पी सिंह के अनुसार, डॉ. दुर्बा पाल का जन्म पंजाब के पटियाला में हुआ। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी और विश्वभारती विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध किया। वर्तमान में वे आईआईटी रोपड़ में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed