{"_id":"69a9ea10c6c2d3ccb20520e8","slug":"kurukshetra-university-released-the-date-sheet-for-undergraduate-examinations-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151121-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की स्नातक परीक्षाओं की डेटशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की स्नातक परीक्षाओं की डेटशीट
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अप्रैल, मई और जून में होने वाली स्नातक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। कुवि ने बीए, बीएससी (जनरल) पार्ट-एक, दो और तीन, बीकॉम पार्ट-एक, दो और तीन तथा बीसीए पार्ट-एक, दो और तीन की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
बीए/बीएससी (जनरल) पार्ट-दो की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होकर 25 मई तक चलेंगी, जबकि बीए/बीएससी. (जनरल) पार्ट-तीन की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार बीसीए पार्ट-दो की परीक्षाएं 16 अप्रैल से आरंभ होंगी तथा बीसीए पार्ट-तीन की परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बीसीए पार्ट-एक की परीक्षाएं 21 मई से प्रारंभ होंगी। बीकॉम कक्षाओं में बीकॉम पार्ट-दो की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि बीकॉम पार्ट-तीन की परीक्षाएं 17 अप्रैल से आरंभ होकर 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। वहीं बीकॉम पार्ट-एक की परीक्षाएं 21 मई से शुरू होकर 29 मई तक आयोजित की जाएंगी।
सभी परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम के सत्र में होंगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में मिलेगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे पूरी डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जरूर देखें और परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करें। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
Trending Videos