सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Release of 12th issue of KU News Letter

Kurukshetra News: केयू न्यूज़ लैटर के 12वें अंक का विमोचन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Mar 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Release of 12th issue of KU News Letter
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से तैयार और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रेस से प्रकाशित केयू न्यूज लैटर के 12वें अंक का विमोचन किया गया। विमोचन डॉ. बी.आर. अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह और जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने संयुक्त रूप से किया।
Trending Videos

डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि केयू न्यूज लैटर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने न्यूज़ लैटर की एडिटोरियल टीम को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की मासिक गतिविधियों को संकलित कर देश और प्रदेश तक पहुंचाने का सराहनीय काम किया है। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि मार्च अंक में शोधार्थियों को रिसर्च अवार्ड, विभिन्न विभागों की प्रतियोगिताएं और 37 परीक्षाओं के परिणाम जैसी खबरें शामिल की गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed