सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panorama celebrated its silver jubilee, got the gift of fantasy ride

Kurukshetra News: पैनोरमा ने मनाई रजत जयंती, मिली फैंटेसी राइड की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Panorama celebrated its silver jubilee, got the gift of fantasy ride
कुरुक्षेत्र। फैंटेसी राइड के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे उपायुक्त एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। केंद्र में आधुनिक तकनीक पर आधारित नई फैंटेसी राइड (सिम्युलेटर) सुविधा की शुरुआत की गई। इस दौरान उद्घाटन के लिए बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त विश्राम मीणा पहुंचे।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि केंद्र में 25 वर्ष से विद्यार्थियों और पर्यटकों के बीच विज्ञान के प्रति रुचि तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हुआ है। नई फैंटेसी राइड (सिम्युलेटर) सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि यह तकनीक विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पढ़ने के बजाय वास्तविक अनुभव के माध्यम से समझने का अवसर प्रदान करेगी। पर्यटक रोमांचक आभासी यात्राओं का अनुभव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि यूआईईटी निदेशक डॉ. सुनील धींगरा ने कहा कि पैनोरमा जैसे केंद्र प्रयोगात्मक और रोचक तरीके से विज्ञान के सिद्धांत समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों में ज्ञान की दीर्घकालिक स्मृति भी विकसित होती है। फैंटेसी राइड जैसी आधुनिक सुविधा विज्ञान शिक्षा को और अधिक आकर्षक तथा अनुभवात्मक बनाएगी। विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के निदेशक विजय शंकर शर्मा ने पैनोरमा को रजत जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने विज्ञान के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कुरुक्षेत्र का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व होने के कारण दर्शकों की संख्या भी अधिक रहती है। स्कूल के बच्चों का पैनोरमा से गहरा जुड़ाव है। परीक्षा के समय में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का नई सुविधा के उद्घाटन में उपस्थित होना केंद्र की लोकप्रियता को दर्शाता है।
फैंटेसी राइड जैसी मेड इन इंडिया सुविधा पूरे देश में बहुत सीमित स्थानों पर उपलब्ध है। अब कुरुक्षेत्र में प्रारंभ होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सुविधा में डायनासोर सफारी का इमर्सिव अनुभव थ्री डी फिल्म को एक्स, वाई, जेड दिशाओं में होने वाली गतियों के साथ समन्वित किया गया है। इससे थ्री डी दृश्य, ध्वनि और गति के प्रभाव के साथ दर्शक स्वयं को डायनासोर की दुनिया में अनुभव करते हैं। परियोजना समन्वयक डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि तीन मार्च 2001 को इस केंद्र का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। केंद्र ने 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं।
इन वर्षों में भारतीय वैज्ञानिक विरासत गैलरी, फन साइंस गैलरी, तारामंडल, साइंस पार्क, डायनासोर एन्क्लेव, थ्री डी फिल्म शो, एसडीएल शो, हर्बल पार्क, कैक्टस पार्क तथा बटरफ्लाई पार्क जैसी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष दिसंबर माह में नॉलेज ऑन स्फियर सुविधा का उद्घाटन किया गया था।
भविष्य में केंद्र में वीआर थिएटर तथा प्री-हिस्टोरिक पार्क जैसी नई सुविधाएं विकसित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यटक, विद्यार्थी, शिक्षक तथा शहर के अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। फैंटेसी राइड के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे उपायुक्त एवं अन्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। फैंटेसी राइड के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे उपायुक्त एवं अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed