कुरुक्षेत्र। केयू के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में बीकॉम प्रथम वर्ष की पहली काउंसलिंग में सीटों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सामान्य वर्ग में प्रवेश के लिए मेरिट 99.8 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे बड़ी संख्या में मेधावी विद्यार्थियों के बीच सीटों के लिए कड़ा मुकाबला रहा।
ओपन जनरल श्रेणी में कटऑफ 99.8 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य श्रेणी में 95.8 प्रतिशत अंक तक प्रवेश मिला। एआई एवं हरियाणा ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कटऑफ 93.2 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा ओबीसी श्रेणी में 87.6 प्रतिशत, डीएससी में 84.6 प्रतिशत, बीसी-ए में 91 प्रतिशत तथा बीसी-बी में 89 प्रतिशत तक मेरिट रही। संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। उन्होंने बताया कि वाणिज्य और प्रबंधन क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों के कारण बीकॉम पाठ्यक्रम की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया और मेरिट रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।