फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers were given information about digital technology in the workshop.

Kurukshetra News: कार्यशाला में दी शिक्षकों को दी डिजिटल तकनीक की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers were given information about digital technology in the workshop.
कुरुक्षेत्र। शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीक तेजी से अपनी जगह बना रही है। शिक्षकों को भी बदलते समय के साथ नई तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को एआई आधारित शिक्षण उपकरणों और डिजिटल तकनीकों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन इन टीचिंग (एडटेक टूल्स) विषय पर आयोजित कार्यशाला में आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौर ने कहा कि आधुनिक तकनीक का सही उपयोग शिक्षण को अधिक प्रभावी और विद्यार्थी केंद्रित बना सकता है। एनआईटी निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि डिजिटल तकनीक और एआई अब शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इसलिए शिक्षकों को भी नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाना होगा।
विज्ञापन

दो दिनों तक चले तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने एआई की मदद से पाठ योजना तैयार करने, डिजिटल अध्ययन सामग्री विकसित करने, ऑनलाइन मूल्यांकन, इंटरएक्टिव पोलिंग, ब्लेंडेड और फ्लिप्ड क्लासरूम जैसी आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में एनआईटी के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने भाग लेकर इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग को समझा। कार्यशाला का आयोजन विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सतहंस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed