फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than 250 patients benefited from the free health camp.

Kurukshetra News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर से 250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
More than 250 patients benefited from the free health camp.
पिहोवा। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने अल्केमिस्ट अस्पताल, ओजस अस्पताल चंडीगढ़ और डीएवी डेंटल कॉलेज यमुनानगर के सहयोग से अनाजमंडी में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। स्वामी ज्ञानानंद ने इसका शुभारंभ किया। शिविर में छाती रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, नेत्र रोग, यूरोलॉजिस्ट और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ सहित विभिन्न चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

पीएफटी, बीएमडी, ब्लड शुगर जांच जैसी कई आधुनिक जांचें निशुल्क उपलब्ध थीं। चिकित्सकों ने जांच, परामर्श और आवश्यक दवाओं का निशुल्क वितरण किया। डीएवी डेंटल कॉलेज यमुनानगर की मोबाइल वैन ने लगभग 60 मरीजों के दांतों की जांच, सफाई और उपचार किया। डॉ. अनमोल ने क्लीनिक आने वाले मरीजों को दंत उपचार पर 50 फीसदी छूट की घोषणा की। अल्केमिस्ट की टीम ने लगभग 200 मरीजों की जांच की। इस शिविर से कुल 250 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed