कुरुक्षेत्र। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के विभाग मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र की ओर से उप निदेशक सुरमयी शर्मा के निर्देशानुसार नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी खेड़ा में विश्व एड्स दिवस मनाया गया।
स्कूल मुख्याध्यापक सर्जंत सिंह व अध्यापक सरीत ने बताया कि इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को कम करना और रोकथाम के संदेश को मजबूत करना है। इस वर्ष की थीम के अंतर्गत समुदायों, स्वास्थ्य कर्मियों और युवाओं को एचआईवी रोकथाम और इलाज के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जानकारी प्रदान करते हुए नियमित जांच, सुरक्षित व्यवहार और समय पर उपचार से एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है आदि विषयों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने जोर दिया की दवाओं के माध्यम से एड्स से पीड़ित व्यक्ति सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इसमें माय भारत कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक किरणदीप कौर, हिमांशी प्राची उपस्थित रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित, दूसरा स्थान सतबीर और तीसरा स्थान कुणाल ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता के बाद सभी विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर एड्स दिवस की जागरूकता विषय पर बनाई गई वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया।