कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में 17 और 18 मार्च को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘फ्यूचरिस्टिक ट्रेंड्स इन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का अनावरण संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप और अन्य सहायक प्राध्यापकों ने किया।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रिंटर्स डे के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के विद्यार्थियों के साथ-साथ जनसंचार, मल्टीमीडिया, ग्राफिक्स और एनीमेशन के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रिंटिंग प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली, स्क्रीन प्रिंटिंग, पैकेज डिजाइन, पोस्टर मेकिंग, डिजिटल विज्ञापन और तकनीकी प्रस्तुतियां जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कुरुक्षेत्र। फ्यूचरिस्टिक ट्रेंड्स इन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग’’ के पोस्टर का विमोचन करते निदेशक