फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One should start work by meditating on the deity, success will be achieved: Puri

ईष्ट का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करे व्यक्ति, सफलता मिलेगी : पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
One should start work by meditating on the deity, success will be achieved: Puri
कुरुक्षेत्र। श्री स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन भक्ति प्रवचन हुए। कथाव्यास स्वामी प्रणव पुरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उनके प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु खूब आनंदित हुए। कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। स्वामी प्रणव पुरी ने कहा कि मनुष्य को अपने इष्ट का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे प्रभु शीघ्र कृपा बरसाते हैं। कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती है। अच्छे कर्मों की प्रधानता और हरि नाम की महिमा से लोक-परलोक दोनों सुधर जाते हैं। रिपुदमन कालरा परिवार ने इस कथा में विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर महंत बंसीपुरी, लक्ष्मीनारायण पुरी, जगन्नाथ पुरी, प्रधान सतीश शर्मा, दर्शना कालड़ा सहित कई सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed