फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opportunity to make corrections in voter list till August 30

Kurukshetra News: 30 अगस्त तक वोटर लिस्ट में सुधार का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to make corrections in voter list till August 30
कुरुक्षेत्र। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या त्रुटियां सुधारने के लिए 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी। बिना सुनवाई किसी का नाम सूची से नहीं कटेगा। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। पात्र नागरिक फॉर्म-6 से नाम जुड़वा सकते हैं, फॉर्म-7 से हटवा सकते हैं और फॉर्म-8 से विवरण संशोधित करा सकते हैं। यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है। 28 सितंबर तक नोटिस जारी कर आपत्तियों का निस्तारण होगा। सत्यापन न हुए या रिकॉर्ड में विसंगति वाले मतदाताओं को बीएलओ नोटिस देंगे। निर्वाचन अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट होने पर जिला स्तर पर 15 दिन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 30 दिन में अपील की जा सकती है। नए मतदाता बनाने के लिए कॉलेजों में विशेष शिविर भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed