फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Padyatra in protest against UGC bill reaches Kurukshetra, welcomed at many places

Kurukshetra News: यूजीसी बिल के विरोध में पदयात्रा कुरुक्षेत्र पहुंची, जगह-जगह स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Padyatra in protest against UGC bill reaches Kurukshetra, welcomed at many places
कुरुक्षेत्र। यूजीसी बिल के विरोध में निकाली जा रही पदयात्रा बुधवार शाम को धर्मनगरी पहुंची। इसका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। पानीपत से शुरू हुई महिपाल मकराना के नेतृत्व वाली पदयात्रा ने पिपली गीता द्वार से धर्मनगरी में प्रवेश किया। अशोक शर्मा पहलवान सहित सैकड़ों लोगों ने पिपली में इसका स्वागत किया। अग्रसेन चौक, रेलवे रोड होते हुए ब्रह्मसरोवर पहुंची पदयात्रा का विशाल सिंगला और अन्य लोगों ने भी स्वागत किया। महिपाल मकराना और अशोक शर्मा पहलवान ने बिल के प्रति स्वर्ण समाज में रोष बताया, जिसका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार चुनावों को देखते हुए यह कानून ला रही है। पानीपत टोल प्लाजा से शुरू हुई इस पदयात्रा का यह तीसरा चरण है। सुबह यह यात्रा शाहाबाद, साहा, सहजादपुर होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed