फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panjokhra Sahib Case Jagdish Singh Jhinda says the Haryana Committee will express gratitude to CM Nayab Saini.

पंजोखरा साहिब मामला: जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा बोले- सीएम नायब सैनी का हरियाणा कमेटी करेगी शुकराना

Thu, 20 Aug 2026 02:58 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के दौरान उन्होंने सिख संगत की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Panjokhra Sahib Case Jagdish Singh Jhinda says the Haryana Committee will express gratitude to CM Nayab Saini.
हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब मामले को सुलझाने में अहम योगदान देने के लिए  सीएम नायब सैनी का शुक्राना किया जाएगा। मामले को लेकर गिरफ्तार युवकों की रिहाई के बाद गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं अंबाला में संगत और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों एवं इस मुद्दे पर साथ देने वाले संगठनों की मौजूदगी में जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन जाएगा। 

विज्ञापन


कमेटी मुख्य कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि इस मामले पर शुरू से ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल नजर बनाए हुए थे और इसके समाधान के लिए उन्होंने पर्दे के पीछे से बहुत अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए हरियाणा कमेटी उनका आभार जताती है।। इसके साथ संस्था के पूर्व महासचिव रमणीक सिंह मान व पूर्व संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक और कुछ मेंबर साहिबान ने ने भी अपना अपना योगदान दिया है। 
विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि मामले के मुख्य सूत्रधार गुरसिमरन सिंह मंड ने माफी मांगने का प्रस्ताव हरियाणा कमेटी के पास भेजा है। यदि 23 अगस्त तक गुरसिमरन सिंह मंड वीडियो के जरिए और लिखित रूप से संगत से माफी मांगता है, तो उसे भी माफ कर दिया जाएगा। प्रधान ने कहा कि जो भी युवक लाठी चार्ज में जख्मी हुआ है उसके उपचार का सारा खर्च हरियाणा कमेटी द्वारा ग्रहण किया जाएगा और गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी गाड़ी के नीचे देकर जिस युवक को दिया था उसके परिवार से एक को नौकरी देने का फैसला भी हरियाणा कमेटी द्वारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले  झीडा ने कहा कि अंबाला में शांति पूर्वक धरना दे रही संगत पर लाठीचार्ज के मामले में प्रशासन पूरी तरह दोषी है। किसी के दबाव में आकर प्रशासन यह कदम उठाया है जो की बहुत ही निंदनीय है। सीएम साहब के आश्वासन के बाद उन्होंने प्रदर्शन को समाप्त करने का फैसला ले लिया था और इससे पहले की संगत धरना प्रदर्शन समाप्त कर वहां से उठती तभी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा संगत पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया गया, यह एक बहुत ही दुखदाई और निंदा जनक घटना है। 

झींडा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सिख संगत का साथ देने वाले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन और अन्य छात्र संगठनों और किसान यूनियन के प्रतिनिधियों का भी भरपूर आभार जताया है। 


सीएम द्वारा मांगो को पूरा करने के आश्वासन के बाद ही 25 अगस्त की कॉल की रद्द
हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के दौरान उन्होंने सिख संगत की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम से मीटिंग के दौरान हरियाणा कमेटी के मेंबर, किसान  संगठनों और अन्य संगठनो के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने संगत पर दर्ज किए गए केस वापिस लेने के साथ साथ गिरफ्तार किए गए युवकों की रिहाई का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मामले के सूत्रधार गुरसिमरन सिंह मंड पर संगत की मांग अनुसार कानूनी कार्रवाई करने का भी पूरा आश्वासन दिया है। हालांकि गुरसिमरन सिंह मंड ने माफी मांगने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed