{"_id":"6a6e56125e31ec6d9d02bbf9","slug":"police-arrested-the-accused-of-the-four-year-old-gaga-murder-case-carrying-a-reward-of-rs-20000-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-158734-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार साल पुराने गागा हत्याकांड का आरोपी 20 हजार का इनामी पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार साल पुराने गागा हत्याकांड का आरोपी 20 हजार का इनामी पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। क्षेत्र के चर्चित परविंद्र सिंह उर्फ गागा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह हत्याकांड करीब चार साल पुराना है, जिसकी जांच जारी थी। पकड़े गए आरोपी आरोपी अजय कुमार निवासी हेलवा पर एसटीएफ ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 30 अगस्त 2022 को गुरसेवक उर्फ शीबू निवासी रुआ ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 29 अगस्त 2022 की शाम परविंद्र सिंह उर्फ गागा उसके सर्विस स्टेशन पर आया था। कुछ देर बाद कई युवक मोटरसाइकिलों पर हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने सर्विस स्टेशन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर गागा मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर लाठी, डंडे, रॉड और गंडासे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गागा को पहले पिहोवा और फिर कुरुक्षेत्र ले जाया गया। बाद में उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थाना सदर पिहोवा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई थी।
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 21 सितंबर 2022 को आरोपी सोनू और अंकित को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 9 जून 2026 को आरोपी वजीर सिंह को भी पकड़ा गया। अब 31 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने इनामी आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। अजय कुमार निवासी हेलवा पर एसटीएफ ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
चोरी की 3.4 किलो तांबे की तार के साथ युवक गिरफ्तार
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा ने चोरीशुदा तांबे की तार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल निवासी बंटी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम तांबे की तार बरामद की गई। पुलिस को 31 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी। आरोपी गांव लाठी धनोरा बस अड्डे पर खड़ा था। वह चोरी की केबल से निकाला गया तांबा बेचने आया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर एक कट्टे से तांबे की तार मिली। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
आपका केस-आपकी जानकारी'' पहल से शिकायतकर्ताओं को मिली अपडेट
कुरुक्षेत्र। पुलिस की ''आपका केस-आपकी जानकारी पहल शनिवार को आयोजित हुई। जिले के सभी थाना और पुलिस चौकियों में अनुसंधान अधिकारी मौजूद रहे। वे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहे। इस दौरान शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की जांच की वर्तमान स्थिति बताई गई। उन्हें अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की शंकाओं का मौके पर समाधान किया। कई लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने पहल का उद्देश्य बताया। इसका लक्ष्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना है। साथ ही, अनुसंधान अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। आमजन को उनके मामलों की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराना भी है।
शाहाबाद में मारपीट मामले में तीसरा आरोपी काबू
शाहाबाद। पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में एक और आरोपी सुखविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह मामला 21 जून 2026 को प्रवीण कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार, रोहित के विवाद के बाद समझौते की बातचीत चल रही थी। तभी गांव डींग से 5-6 युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। लाभ सिंह ने प्रदीप कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। अन्य लोगों ने भी मारपीट की, जिससे प्रदीप घायल हो गया। घायल को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल और फिर एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा गया। पुलिस ने 7 जुलाई को लवकुश और सागर को गिरफ्तार किया था। सहायक उप निरीक्षक परमजीत सिंह की टीम ने 31 जुलाई को सुखविंद्र कुमार को पकड़ा।
फोटो 28
पुलिस की नशामुक्त टीम ने चार गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस की नशामुक्त टीम ने शनिवार को चार गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। यह अभियान सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। टीम ने गांव जलबेहड़ा, जखवाला, तंगौली और खेड़ी शहीदा में लोगों से संवाद किया। बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। पुलिस टीम ने युवाओं से खेल, पढ़ाई और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। लोगों से कहा गया कि नशे की बिक्री या सेवन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने यह भी बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे की ओर धकेलने से रोकना है।
फोटो 29
छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
कुरुक्षेत्र। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने शनिवार को राजकीय स्कूल भेरियां में छात्राओं को जागरूक किया। टीम ने महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में बताया गया। उन्हें इस सेवा पर पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने दुर्गा शक्ति ऐप और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की जानकारी दी। डायल-112 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। अच्छे और बुरे स्पर्श के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला विरुद्ध अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए। सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।