सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajesh Singla became a member of the District Development Coordination and Monitoring Committee.

Kurukshetra News: राजेश सिंगला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य बने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Singla became a member of the District Development Coordination and Monitoring Committee.
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति के गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किए हैं। उन्होंने अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला को इस समिति का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है। यह समिति लोकसभा सांसद की अध्यक्षता में हर तीन महीने में एक बार जिले में विभिन्न विभागों की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की निगरानी करती है और उसमें सुधार के सुझाव व निर्देश दिए जाते हैं। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, श्री जयराम विद्यापीठ व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समाजसेवी राजेश सिंगला को इस समिति का सदस्य मनोनीत करने पर सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त किया। राजेश सिंगला के साथ ही गौरव आर्या, बलदेव सैनी, संजीव सिंगला एवं आशा अग्रवाल को भी गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed