{"_id":"69ba6d0fc4a9fc480605878b","slug":"video-deadly-attack-on-chief-jathedar-jagdish-singh-jhinda-a-condemnable-incident-akal-panthak-morcha-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा पर जानलेवा हमला निंदनीय घटना: अकाल पंथक मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा पर जानलेवा हमला निंदनीय घटना: अकाल पंथक मोर्चा
पटियाला के नजदीक शेरगढ़ में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान श्री जगदीश सिंह झींड़ा पर हुआ हमला सिख कौम की संस्थाओं पर सीधा हमला है। अकाल पंथक मोर्चा इस घटना की कड़ी निंदा करता है और इसे एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा मानता है।
अकाल पंथक मोर्चा के सदस्य मैंबर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि जानकारी के अनुसार इस हमले में बलजीत सिंह दादूवाल का नाम सामने आ रहा है, जो सरकारी सुरक्षा के सहारे इस प्रकार की गंभीर हरकतों को अंजाम दे रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि जिस व्यक्ति को सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है, वही उसका दुरुपयोग करते हुए कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहा है।
अकाल पंथक मोर्चा सरकार से मांग करता है कि बलजीत सिंह दादूवाल की सुरक्षा तुरंत प्रभाव से वापस ली जाए। यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस तरह की घटनाओं को सरकारी स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अकाल पंथक मोर्चा मांग करता है कि प्रधान जगदीश सिंह झींड़ा की शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज किया जाए, निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि एक राज्य स्तरीय धार्मिक संस्था का प्रधान ही सुरक्षित नहीं है, तो हरियाणा में आम सिख स्वयं को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा? यह घटना सिख समुदाय में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
हम पंजाब के सिखों से अपील करते हैं कि वे जागरूक हों और सच्चाई को समझें। हरियाणा में सिखों के साथ हो रहे व्यवहार से सबक लेना आवश्यक है। जो ताकतें यहां सिख संस्थाओं को कमजोर कर रही हैं, वे कल पंजाब में भी यही नीति लागू करने से नहीं हिचकिचाएंगी।
अकाल पंथक मोर्चा चेतावनी देता है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और बलजीत सिंह दादूवाल की सुरक्षा वापस नहीं ली गई, तो जल्द ही एक बड़ा लोकतांत्रिक संघर्ष शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
कमेटी की कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे राजनीतिक मतभेद हो, लेकिन किसी पर जानलेवा हमला करना किसी भी सूरत में सही नहीं है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह काम है। इस मौके पर उनके साथ सुखजिंदर सिंह मसाना और सिख संगत मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।