{"_id":"69ba6d08b668efa91f02797c","slug":"video-bar-council-elections-2200-lawyers-to-cast-votes-in-kurukshetra-district-bar-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल चुनाव; कुरुक्षेत्र जिला बार में 2200 वकील डालेंगे मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार काउंसिल चुनाव; कुरुक्षेत्र जिला बार में 2200 वकील डालेंगे मत
पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में दूसरे दिन जिला न्यायालय परिसर में वोटिंग को लेकर वकीलों में खासा उत्साह बना हुआ है। चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी व हाईकोर्ट की ओर गठित कमेटी में देखरेख में शांतिप्रिय तरीके से चल रहा है। जिला बार में दोपहर तक मतदाता की गति धीमी रही है। दोपहर एक बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान को पाया। हालांकि दोपहर बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं।
परिसर में वकील सुबह से ही पूरे उत्साह के साथ दो लाइनें बना कर खड़े बार रूम में बनाए गए बूथ के बाहर खड़े रहे और पांच-पांच लोगों को एक साथ मतदान करने के लिए पांच बूथ बनाए गए। जिला बार में कुल 2200 वोट है।
बार में सुबह से ही उम्मीदवारों के समर्थक बार रूम के बाहर टेंट तान कर बैठ गए और मतदान करने जा रहे वकीलों को अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील करते नजर आए।
वहीं बाहर के उम्मीदवार के लिए समर्थन करने आए लोग वकीलों से कोई भी वरीयता देने के लिए कहते हुए नजर आए कि सर कृपा अपने मत में अगर पहली नहीं तो कोई बात नहीं कम से कम कोई तो वरीयता जरूर देना।
सीनियर अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं के लिए दूसरी कतार लगाई गई थी। जिले के दो प्रत्याशी भी इस बार मैदान में हैं। हर मतदाता वरीयता क्रम में 25 मत दे सकता है। वहीं मैदान में उतरे प्रत्याशी अधिवक्ता राजेंद्र जुनेजा अपील करते रहे कि यहां के प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता का मत देने के बाद बाहर के अधिवक्ताओं को दिया जाए क्योंकि यहां से कोई भी अधिवक्ता आज तक बार काउंसिल का सदस्य नहीं बना, जबकि चुनाव में 25 सदस्य चुने जाते हैं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं रहता। चुनाव के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।