सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways workers protested against the duty inspector

Kurukshetra News: ड्यूटी इंस्पेक्टर के विरोध में उतरे रोडवेज कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers protested against the duty inspector
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शन व धरने के दौरान जानकारी देते गगीदीप ढीलो व अन्य कर्मचारी नेता। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन ने वीरवार को ड्यूटी इंस्पेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नए बस अड्डे पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। यूनियन के सदस्यों ने सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यशाला के बाहर नारेबाजी करते हुए डिपो प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Trending Videos

यूनियन के डिपो प्रधान गगनदीप ढिल्लों ने कहा कि उनकी यूनियन की ओर से 25 मार्च को महाप्रबंधक शेर सिंह को मांग पत्र सौंपा गया था। मांग पत्र में उन्होंने वर्तमान ड्यूटी निरीक्षक की ओर से उनकी यूनियन के सदस्यों के साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उसे तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग रखी थी। इसके अलावा भी कर्मचारियों की कई मांगें महाप्रबंधक के समक्ष रखी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक की ओर से उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण उन्हें धरना देने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो जल्द ही बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के प्रदेश महासचिव राजबीर सैनी और महासंघ के प्रधान राजेश गोयल ने भी समर्थन दिया और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर उपप्रधान पवन कुमार, सुनील ढुल, विनय, जयदेव, संदीप कुमार, अमित कुमार, चांद कुंडू और कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शन व धरने के दौरान जानकारी देते गगीदीप ढीलो व अन्य कर्मचारी नेता। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शन व धरने के दौरान जानकारी देते गगीदीप ढीलो व अन्य कर्मचारी नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed