सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sant Shiromani Guru Ravidas Jayanti is being celebrated officially for the first time: Ishwar Singh

पहली बार सरकारी तौर पर मनाई जा रही संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती : ईश्वर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sant Shiromani Guru Ravidas Jayanti is being celebrated officially for the first time: Ishwar Singh
कुरुक्षेत्र।  पूर्व सांसद ईश्वर सिंह।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा नेता व पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके नेतृत्व में एक विशेष समुदाय को एक समान नजर से देखकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। राज्य सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास की वाणी को समझकर, इनकी वास्तविकता से ओत प्रोत शब्दों से प्रभावित होकर राज्य सरकार यह ऐतिहासिक पर्व मनाने जा रही है।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार की ओर से अयोध्या हवाई अड्डे का नाम भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया और केंद्र सरकार के इस कदम की प्रशंसा देश ही नहीं विदेशों में भी की गई। उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का भव्य स्मारक का निर्माण कर रविदास की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने का काम करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय धर्म स्थली कुरुक्षेत्र व गीता की जन्मभूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्म दिवस हरियाणा सरकार बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। इसकी चर्चा से यह हरियाणा पंजाब में ही नहीं अपितु देश के सभी राज्यों में एक ऐतिहासिक पर्व होगा। कुरुक्षेत्र पहले से ही दुनिया के मानचित्र पर है और ऐसी धार्मिक स्थली पर गुरु रविदास जी का जन्मदिन मनाना हमारे सभी समुदायों के लिए एक धार्मिक प्रेरणा लेकर आया है।

कुरुक्षेत्र।  पूर्व सांसद ईश्वर सिंह।

कुरुक्षेत्र।  पूर्व सांसद ईश्वर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed