{"_id":"68c5ce8bd415ec7aa90e0323","slug":"sector-9-lotus-green-city-will-become-kurukshetras-role-model-for-zero-waste-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142040-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जीरो वेस्ट के लिए कुरुक्षेत्र का रोल मॉडल बनेगा सेक्टर नौ लोटस ग्रीन सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जीरो वेस्ट के लिए कुरुक्षेत्र का रोल मॉडल बनेगा सेक्टर नौ लोटस ग्रीन सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सफाई अभियान के दौरान सफाई करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा । विज्ञप्ति
- फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर नौ जीरो वेस्ट के लिए कुरुक्षेत्र का रोल मॉडल बनेगा। इस सेक्टर में हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद इस सेक्टर में कचरे खाद भी तैयार की जाएगी। सेक्टर को जीरो वेस्ट बनाने के लिए सेक्टर नौ के सभी नागरिकों ने संकल्प भी लिया है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आह्वान पर लोटस ग्रीन सिटी के लोगों ने यह निर्णय लिया। उपायुक्त शनिवार को लोटस ग्रीन सिटी की तरफ से स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत लोगों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान उपायुक्त ने लोटस ग्रीन सिटी में स्वच्छता का निरीक्षण किया और कहा कि लोटस ग्रीन सिटी के हर नागरिक को अपने अपने घर में गीला सूखा कचरा एकत्रित करने के लिए दो डस्टबिन रखने चाहिए। इसमें एक डस्टबिन में सूखा कचरा तथा दूसरे डस्टबिन में फल, सब्जियों का गीला कचरा डाले जाए। इस गीले कचरे से सेक्टर के अंदर ही एक पीट बनाकर खाद बनाने का कार्य किया जाए। इस ग्रीन सिटी में स्वच्छता पर विशेष फोकस दिया जा रहा है। अब इस सेक्टर को जीरो वेस्ट बनाने के लिए कार्य करना है। सभी को अपना योगदान देना होगा जब यह सेक्टर जीरो वेस्ट बनेगा तो यह कुरुक्षेत्र के लिए एक रोल मॉडल के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने आयुष विश्वविद्यालय तक ग्रीन बेल्ट और आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए करीब दो घंटे श्रमदान किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंंद्र सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाहक संजय कौशिक,आरडब्लयूए सेक्टर नौ के प्रधान सुखविंद्र सिंह, गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, सेवानिवृत चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य विनोद गर्ग, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने लोटस ग्रीन सिटी के मुख्य द्वार से स्वच्छता अभियान शुरू किया। इसके उपरांत

Trending Videos