{"_id":"6a77898c756ed7486600d6e6","slug":"situation-worsens-in-kurukshetra-due-to-sanitation-workers-strike-garbage-piles-up-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-159186-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कचरे के ढेर
विज्ञापन
लाडवा। नगरपालिका परिसर में नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जिला भर में निकायों के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को भी सड़कों और गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। कूड़े से दुर्गंध उठने लगी है और बारिश के कारण संक्रमण व मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। नियमित कूड़ा उठान प्रभावित होने से शहर के कई हिस्सों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जताई है। कर्मचारियों ने शनिवार को निकाय कार्यालयों पर धरना दिया। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए और मांगें मानने को कहा। थानेसर नगर परिषद कार्यालय पर धरने की अध्यक्षता प्रधान सुनील लोहाट ने की।
सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, तीन दिन और बढ़ी
लाडवा। सफाई और दमकल कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। राज्य सचिव मंजीत सिंह भुल्लर ने कर्मचारियों की अनदेखी के कारण हड़ताल तीन दिन और बढ़ाने की जानकारी दी। यह हड़ताल 13 मई 2026 के समझौते में मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए है। सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी करने से बच रही है, जिससे नाराजगी है। सरकार की वादाखिलाफी के कारण संघ ने 6, 7 और 8 अगस्त की हड़ताल की घोषणा की थी। मांगें न माने जाने पर यूनियन ने हड़ताल को तीन दिन के लिए और आगे बढ़ाया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव संदीप नरवाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।