सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Solutions to queries on Yogasana Games-Challenges

Kurukshetra News: योगासन खेल-चुनौतियां पर जिज्ञासाओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Solutions to queries on Yogasana Games-Challenges
कुरुक्षेत्र। सम्मेलन में मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञ​
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में योगासन खेल-चुनौतियां व अवसर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहित किया।
Trending Videos


कैलाश सैनी ने कहा कि हरियाणा योग आयोग व हरियाणा योगासन खेल संघ डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में योगासन व खेल के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में योग खेल नर्सरियों की स्थापना, आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में विश्वस्तरीय मेडिटेशन सेंटर बनाने और खेल विभाग में 40 योगासन कोच नियुक्त करने की सीएम की घोषणाओं को जल्द लागू कराने का आश्वासन दिया। उपेंद्र सिंघल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में ब्रह्मा जी ने अष्टांग धर्म की स्थापना की थी। कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्री कृष्ण के श्रीमुख से गीता का दिव्य संदेश मुखरित हुआ। दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता व महत्व बताते हुए योगासन खेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर के योगासन खिलाड़ियों ने कलात्मक खेल का प्रदर्शन किया। शिविर प्रतिभागियों ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। आयोजकों ने अतिथियों को सम्मानित किया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान के मुख्य योगासन कोच डॉ. सीके मिश्रा, योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, उपाध्यक्ष राकेश शास्त्री एवं तकनीकी कमेटी के सदस्य वारंट ऑफिसर अभिजीत बोस एवं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने योगासन खेल-चुनौतियां एवं अवसर विषय पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर ईसी सदस्य विकास गोस्वामी और सचिव डॉ. युद्धवीर सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। सम्मेलन में मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञ

कुरुक्षेत्र। सम्मेलन में मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed