{"_id":"69f7b22b68d36c2eac0c1b33","slug":"storekeeper-at-nit-alleges-mental-harassment-by-assistant-registrar-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154285-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी में स्टोरकीपर ने सहायक रजिस्ट्रार पर लगाए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी में स्टोरकीपर ने सहायक रजिस्ट्रार पर लगाए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में स्टोरकीपर ने सहायक रजिस्ट्रार रमेश पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। स्टोरकीपर जंगीर सिंह केंद्रीय स्टोर में सात साल से कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय स्टोर के सहायक रजिस्ट्रार रमेश ने कार्यालय से उनकी कुर्सी बिना किसी वजह और नोटिस के हटवा दी। अगले दिन जब वह कार्यालय पहुंचे तो उन्हें उनकी कुर्सी नहीं मिली और पूरा दिन स्टूल पर बैठ कर काम करना पड़ा।
रमेश ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग से केंद्रीय स्टोर के सहायक रजिस्ट्रार के पद पर 20 अप्रैल को तबादला होकर आए हैं। जंगीर सिंह ने बताया कि स्टाेर रजिस्ट्रार कार्यभार संभालने के बाद 27 अप्रैल को स्टोर का दौरा कर रहे थे। इस दौरान वह उनके बैठने की जगह पर पहुंचे और उनकी कुर्सी व कुर्सी पर रखा तौलिया देखकर उन्हें कुर्सी पर तौलिया न रखने की बात कहकर वहां से वापस चले गए।
अगले दिन रमेश ने बिना किसी नोटिस और जानकारी दिए कार्यालय से उनकी कुर्सी हटवा दी और कार्यालय के सभी कर्मचारियों को कुर्सी पर तौलिया न रखने व आने-जाने की नियमावली जारी कर दी। इसके बाद जंगीर सिंह ने पूरा दिन स्टूल पर बैठकर काम किया। इसी शाम वे मानसिक रूप से परेशान होकर जबरन छुट्टी पर चले गए और इसकी शिकायत ऊपर के अधिकारियों से की।
यह मामला गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के पास पहुंचा तो कुछ पदाधिकारी रजिस्ट्रार, सहायक रजिस्ट्रार और कार्यवाहक निदेशक से मिलने पहुंचे। सहायक रजिस्ट्रार ने जंगीर सिंह व कर्मचारी संघ के कुछ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब देने को कहा।
गैर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मीणा ने कहा कि यह सहायक रजिस्ट्रार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि वह कोई शो-कॉज नोटिस या गाइडलाइन जारी कर सके। यह पूर्ण रूप से निदेशक, रजिस्ट्रार या बीओजी चेयरपर्सन ही जारी कर सकते हैं।
यह एक मामूली कहासुनी थी : सहायक रजिस्ट्रार
इस बारे में जब सहायक रजिस्ट्रार रमेश से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह एक मामूली कहासुनी थी। ऐसा कोई बड़ा मामला नहीं था। वहीं शो-कॉज नोटिस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
ऐसे कोई मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं आया है। अगर किसी भी कर्मचारी के साथ ऐसा हुआ है, तो यह निंदनीय है और ऐसा करने वाले संबंधित अधिकारी पर जानकारी लेकर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विनोद मित्तल, एनआईटी रजिस्ट्रार
सहायक रजिस्ट्रार मांगे माफी : संघ अध्यक्ष
गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश मीणा ने बताया कि जैसे ही हमें यह पता चला, तो हमने निदेशक और रजिस्ट्रार को बताया था। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम एनआईटी के साथ हैं, पहले ही काफी विवाद हो चुके हैं, हम ऐसा नहीं चाहते लेकिन जब तक सहायक रजिस्ट्रार माफी नहीं मांगते और अपने जारी किए गए नोटिस वापस नहीं लेते, तब तक किसी प्रकार की सहमति नहीं बनेगी।
Trending Videos