{"_id":"69f7b1fce32a5e1fb707e30f","slug":"swami-gyananands-birth-anniversary-will-be-celebrated-as-a-service-and-goodwill-sunil-vats-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-154297-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सद्भावना के रूप में मनाया जाएगा स्वामी ज्ञानानंद का जन्मोत्सव : सुनील वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सद्भावना के रूप में मनाया जाएगा स्वामी ज्ञानानंद का जन्मोत्सव : सुनील वत्स
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संस्था श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता की ओर से स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की शृंखला चलाई जाने पर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गीता मनीषी के जन्म दिवस 15 मई के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में गौशाला प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस के अवसर पर श्री राधा जागरण उत्सव सेवा-सद्भावना के रूप में मनाया जाएगा। सुनील वत्स ने बताया कि इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् की श्री कृष्ण कृपा गौशाला प्रांगण में गऊमाता-गोपाल जी की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य 15 मई को स्वामी ज्ञानानंद की ओर से संपन्न किया जाएगा।
मूर्ति स्थापना से पूर्व 13 मई प्रात: से 15 मई प्रात: तक प्रतिदिन प्रात: व सायंकाल विधिवत पूजन किया जाएगा और 15 मई को प्रात: मूर्ति भाव प्रतिष्ठा संपन्न होगी। सेवा-सद्भावना की शृंखला में 10 मई को गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में ब्लड बैंक की ओर से मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से प्रात: नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वामी ज्ञानानंंद रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगें।
प्रधान वत्स ने बताया कि 13 मई को शाम सात बजे से 8.30 बजे तक गऊशाला प्रांगण में भजन संध्या आयोजित होगी व उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। 14 मई को शाम सात बजे से नौ बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंबाला से भजन रसिक विवेक सबलोक भजन भावों से ठाकुर जी का गुणगान करेंगे व भजन संध्या के बाद भंडारा प्रसाद होगा। 15 मई को रात्रि में करनाल में होने वाले राधा जागरण के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा 15 मई को प्रात: एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए फल वितरित किए जाएंगे। 14 मई को नए बस अड्डे व 15 मई दोपहर को पुराने बस अड्डे पर पर मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी।
बैठक में श्री कृष्ण कृपा समिति, जीओ गीता के प्रधान डॉ.ऋषिपाल, गौशाला के चेयरमैन हंसराज सिंगला, विशेष कार्यकारिणी सदस्य संजीव सीकरी, महासचिव पवन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, अशोक अरोड़ा, सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos