{"_id":"69ab3c045027e5f3450094ef","slug":"the-bodies-of-the-deceased-will-be-brought-to-kurukshetra-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-151185-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आज कुरुक्षेत्र लाए जाएंगे मृतकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आज कुरुक्षेत्र लाए जाएंगे मृतकों के शव
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर खोपा और परसा चौक के बीच वीरवार सुबह स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में हुई पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन सूचना मिलते ही शवों व घायलों को लेने के लिए मधुवनी के लिए रवाना हो गए।
उनके परिजनों के आज कुरुक्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है। वे लोग 24 फरवरी को यहां से गए थे।
मृतकों में कनिपला निवासी संजीव कुमार उर्फ जेपी (35), रजनी उर्फ रज्जी (29) रावलखेड़ी गांव के चाचा-भतीजा विकास (28) और कपिश (26) हैं जबकि एक मृतक का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में ऋतिक निवासी सांवला और कार्तिक निवासी गांव धीरपुर घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। कनीपला के कृष्ण कुमार के मुताबिक उसका बेटा साहिल (27) उसके छोटे भाई संजीव उर्फ जेपी के साथ रहता था। करीब 7 साल पहले साहिल की शादी हुई थी। इस शादी से साहिल के पास तीन बच्चे वैष्वणी, लविश और रिशु हैं। साहिल का बड़ा भाई राहुल करनाल में रहता है। संवाद
Trending Videos