{"_id":"6a2872f5e5a9f14efd07ea00","slug":"the-message-of-haris-land-haryana-reached-dozens-of-cities-in-three-states-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-156122-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन राज्यों के दर्जनों शहरों में पहुंचा हरि की भूमि हरियाणा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन राज्यों के दर्जनों शहरों में पहुंचा हरि की भूमि हरियाणा का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरि की भूमि हरियाणा और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का संदेश हरियाणा, राजस्थान, गुजरात के साथ-साथ दिल्ली के दर्जनों शहरों के नागरिकों तक पहुंचा। यह संदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गीता स्थली कुरुक्षेत्र से रवाना की गई विशेष ट्रेन से पहुंचा है। इस विशेष ट्रेन के 16 डिब्बों की बेहतरीन ब्रांडिंग की गई है। ट्रेन का इंजन भी पीले रंग के फूलों से सजाया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को धर्मनगरी से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन रवाना की है। ट्रेन के 16 डिब्बों की दोनों तरफ से बेहद खूबसूरत ब्रांडिंग की गई और प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का ब्योरा भी अंकित किया गया है। गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना की गई ट्रेन पर इको फ्रेंडली विनायल की भी पेस्टिंग की गई है। इससे ब्रांडिंग में सोमनाथ मंदिर के 30 से ज्यादा नौ स्क्वेयर सेंटीमीटर साइज के लोगो भी अंकित किए गए है। इन 16 डिब्बों पर हरि की भूमि हरियाणा का भी संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी आदि स्टेशनों पर रूकी। इस ट्रेन में 23 जिलों से लगभग 1100 तीर्थ यात्री सवार है और इस वातानुकूलित ट्रेन का सफर करके सभी ने यात्रा का खूब आनंद लिया है। सभी श्रद्धालु यात्रियों के लिए वातानुकूलित ट्रेन उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में 1100 में से अधिकतर श्रद्धालु ऐसे है जो इस पवित्र धाम के लिए लंबी यात्रा कर रहे हैं।