{"_id":"697a74a6cb9d0f1ec80c1d85","slug":"two-day-science-conclave-begins-today-at-kurukshetra-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149252-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव आज से
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन (ऑडिटोरियम हॉल) में राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद, प्रदेश सरकार के सहयोग से 29 व 30 जनवरी को दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव का विषय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ जीवन को सशक्त बनाना : एक सतत भविष्य की ओर अभूतपूर्व प्रगति रखा गया है।
सम्मेलन में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्थान, मोहाली के प्रसिद्ध क्वांटम भौतिक विज्ञानी प्रो. अरविंद मुख्य वक्ता के रूप में क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि बुनियादी विज्ञान किसी भी देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की मजबूत नींव है। छात्रों को क्वांटम कंप्यूटिंग, उन्नत सामग्री, ऊर्जा, पर्यावरण और अंतःविषय अनुसंधान जैसे आधुनिक विषयों से जोड़ना आज की आवश्यकता है। यह सम्मेलन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक सोच को सुदृढ़ करेगा। सम्मेलन के संयोजक डॉ. जीपी दुबे ने बताया कि अब तक लगभग 1200 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
आयोजन सचिव डॉ. संगीता सैनी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान क्विज प्रतियोगिता, मॉडल प्रदर्शनी, ऑन-द-स्पॉट पोस्टर मेकिंग और विजुअल स्पार्क्स : साइंस फिक्शन स्टोरी चैलेंज जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विज्ञान प्रदर्शनी और साइंस एक्सप्लोरेटोरियम छात्रों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। यह कॉन्क्लेव छात्रों में जिज्ञासा, नवाचार और सतत भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Trending Videos