{"_id":"69d2cd7ce1d8183a0904454b","slug":"violent-clash-between-two-groups-in-sector-17-glass-of-two-vehicles-broken-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-152791-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सेक्टर 17 में दो गुटों में हिंसक झड़प, दो गाड़ियों के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सेक्टर 17 में दो गुटों में हिंसक झड़प, दो गाड़ियों के शीशे टूटे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गाड़ी को कब्जे में लेते डायल 112 की टीम। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में रविवार को दिनदहाड़े दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने खुलकर लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया जिसमें जमकर मारपीट हुई। घटना में दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान एक पक्ष की कार मौके पर छूट गई जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
दोनों गुटों में पहले से किसी बात पर अनबन चल रही थी। इस दौरान एक गुट के सामने दूसरे गुट का युवक सेक्टर 17 के पार्क में आ गया तो दूसरे गुट के युवकों ने उस पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वह उस समय भागने में कामयाब रहा। परंतु उसका पीछा करते हुए गुट ने बिंडा मारकर उसकी कार का पीछे का शीशा चकनाचूर कर दिया और जान से मारने की धमकी देते रहे। इस बीच गुस्साए युवक ने अपने कुछ दोस्तों का सेक्टर पांच में एकत्र किया और वापस सेक्टर 17 की ओर आने लगे। इतनी देर में किसी ने स्थिति को भांपते हुए डायल 112 को सूचना दे दी। टीम ने तुरंत शहर में गाड़ी को रोकने के लिए वीटी करवाकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने तक दोनों गुट आमने-सामने हो गए और मारपीट करने लगे। इस बीच पुलिस के पहुंचने की सूचना पर दोनों पक्ष भागने लगे। गुस्साए युवक ने भी दूसरे पक्ष की गाड़ी का पीछे का कांच तोड़ दिया और अपनी गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और छोड़ी गई गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम गाड़ी के नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक को इसकी सूचना दी लेकिन देर रात दोनों पक्षों ने इस मामले की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सुदेश ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और पुलिस को सिर्फ संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर सिर्फ एक शीशा टूटी कार मिली। उसके मालिक ने ऐसे ही शीशा टूटने की बात कही जिसके बाद गाड़ी उसे वापस सौंप दी।
Trending Videos