{"_id":"69d379c817643cad6d05a5f3","slug":"video-compounder-assaulted-in-male-ward-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पुरुष वार्ड में कंपाउंडर से मारपीट के बाद पैरामेडिकल स्टाफ का प्रदर्शन, दो घंटे इलाज रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: पुरुष वार्ड में कंपाउंडर से मारपीट के बाद पैरामेडिकल स्टाफ का प्रदर्शन, दो घंटे इलाज रहा ठप
लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के मेल वार्ड में अल सुबह तीन बजे कंपाउंडर के साथ मरीजों के साथ आए तामीरदार द्वारा मारपीट की। इससे गुस्साए पैरामेडिकल स्टाफ भड़क उठा और अस्पताल में हड़ताल पर चला गया, जिससे अस्पताल में दो घंटे तक इलाज सेवाएं बंद रही।
जानकारी के अनुसार, मेल वार्ड में कंपाउंडर रामेश्वर के साथ मारपीट हुई थी। मरीज के साथ आए तामीरदार को मरीज से एक एक करके मिलने को कहा तो वह भड़क उठे और कंपाउंडर के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते तामीरदार मारपीट करने लगे। इस मारपीट में रामेश्वर को काफी चोट आई। मारपीट के बाद पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और अस्पताल के इलाज कार्य को दो घंटे के लिए पूरी तरह ठप कर दिया। स्टाफ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और मांग की कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। थाना केयूके पुलिस टीम ने पैरामेडिकल स्टाफ को आश्वासन दिया कि दो घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस आश्वासन पर स्टाफ ने प्रदर्शन समाप्त कर काम पर वापस लौटने का फैसला किया। हालांकि, स्टाफ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दो घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे दोबारा हड़ताल पर चले जाएंगे और इलाज सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद रखी जाएंगी। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।