सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When stopped, smugglers pelted stones at cow protectors, tried to ram the vehicle

Kurukshetra News: रोकने पर तस्करों ने गो-रक्षकों पर किया पथराव, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Mar 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
When stopped, smugglers pelted stones at cow protectors, tried to ram the vehicle
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र / शाहाबाद। थाना शाहाबाद क्षेत्र में रविवार तड़के गो-रक्षकों और पुलिस की संयुक्त टीम ने गो-तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस दौरान गो-तस्करों ने गो रक्षकों पर पथराव करते हुए पिकअप चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार भाग गए। पुलिस टीम ने मौके से चार गोवंश बरामद किए हैं। करीब 20 दिन पहले भी तस्कर गोवंश से भरा हुआ ट्रक लेकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए थे।
Trending Videos

गौ-रक्षा दल के जिला प्रधान निखिल बजाज ने बताया कि रविवार अल सुबह करीब सवा तीन बजे दल को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी जलेबी पुल की ओर से गो-वंश लेकर आ रही है। इन गो-वंशों को तस्करी के इरादे से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही गो-रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद उन्हें एक पिकअप आती दिखाई दी। रोकने के इशारे पर गाड़ी में सवार लोगों ने गाड़ी तेज करके गो रक्षकों पर चढ़ाने की कोशिश की और पथराव कर भागने का प्रयास किया। हंगामे के बीच छह लोग पिक-अप छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। भागते समय दो आरोपी नुकीली तारों में फंस गए और घायल हो गए। इसके बाद गौ-रक्षा टीम और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान यूपी के सुल्तानपुर निवासी मोनिस तथा दूधगढ़ निवासी सानू के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मुंह व पांव बांधकर गोवंश के ऊपर बैठे थे आरोपी
पिक-अप की तलाशी में चार गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। इन गोवंश के मुंह व पांव बांधकर पिक-अप लेटाया हुआ था और आरोपी चारों गोवंश के ऊपर बैठे हुए थे। ताकि ये गोवंश पिक-अप में खड़े न हो पाए। सभी चारों गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में लेकर ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर की गोशाला में छोड़ा गया है, जिनका आज मेडिकल करवाया जाएगा।

बॉक्स
- सोशल मीडिया पर फायरिंग का आरोप, पुलिस शिकायत में नहीं
सोशल मीडिया पर गौ-रक्षकों ने दावा किया है कि गो-तस्करों ने उन पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस को दी गई शिकायत में फायरिंग का कोई जिक्र नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिटी चौकी प्रभारी हरजीत सिंह तथा एसआई राजेश कुमार के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची। पिकअप से चार गोवंश बरामद किए गए और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।


बॉक्स
- शाहाबाद-बाबैन रोड पर पहले भी पुलिस पर फायरिंग के बाद भाग गए थे गाे तस्कर
शाहाबाद बाबैन रोड पर पहले भी कई बार गो तस्करी की वारदात सामने आ चुकी है। यह रास्ता गो तस्करों के लिए आसान रास्ता बनता जा रहा है। इससे पहले इसी रास्ते पर थोड़े आगे बाबैन के पास नौ फरवरी को गो तस्कर पुलिस पर दो राउंड फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए यमुनानगर तक पीछा किया था, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देने व कच्चे रास्तों के माध्यम से ट्रक को गोवंश के साथ ले जाने में कामयाब रहे। जो आज तक फरार ही चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed