सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   150 girls learned self-defense techniques

Mahendragarh-Narnaul News: 150 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
150 girls learned self-defense techniques
फोटो संख्या:55-रामविहार  कॉलोनी में आत्मरक्षा प्र​शिक्षण ​शिविर में अभ्यास करते युवतियां --स्रो - फोटो : बोद्याश्रम चौराहा पर विवाद के बाद मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के राम विहार कॉलोनी में स्थित एकेडमी में तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को किया गया। शिविर में 250 लड़कियों और लड़कों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे।
Trending Videos

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन लड़कियों, महिलाओं और लड़कों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीन दिनों तक आयोजित शिविर में 150 लड़कियां व 100 लड़कों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई गईं। प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी को आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर बनाना और किसी भी आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देना सिखाना रहा।
शिविर में अनुशासन, आत्मविश्वास और जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया। कोच लोकेश सैनी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहद आवश्यक हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने बहुत ही उत्साह और लगन के साथ प्रशिक्षण लिया। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed