{"_id":"6a82035f01684b413601b0b6","slug":"2646-families-in-the-state-will-have-permanent-houses-26-from-mahendragarh-district-are-also-included-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143940-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में 2646 परिवारों के पास होंगे पक्के मकान, 26 महेंद्रगढ़ जिले के भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में 2646 परिवारों के पास होंगे पक्के मकान, 26 महेंद्रगढ़ जिले के भी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 2646 आवेदकों को पक्का मकान बनाने की मंजूरी मिल गई है। इनमें सबसे ज्यादा कैथल जिले में 508 परिवारों को पक्का घर बनाने का सपना पूरा होगा। वहीं महेंद्रगढ़ जिले में 26 आवेदकों को स्वीकृति मिली है।
इन आवेदनों को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने यह स्वीकृति दी है। इसके बाद संबंधित नगर निकायों को पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभार्थी अपने मकान का निर्माण शुरू कर सकेंगे। निर्माण की निर्धारित अवस्था पूरी होने पर जियो-टैगिंग के आधार पर वित्तीय सहायता जारी की जाएगी।
कनीना के भी 10 आवेदक शामिल
महेंद्रगढ़ जिले में 26 आवेदकों को स्वीकृति मिली है। इनमें नारनौल नगर परिषद के 16 और कनीना नगर पालिका के 10 आवेदक शामिल हैं। दोनों निकायों के पात्र लाभार्थियों को अब स्वीकृति पत्र जारी होने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कैथल सबसे आगे, करनाल में सबसे कम
जिलेवार आंकड़ों में कैथल 508 स्वीकृत आवेदकों के साथ सबसे आगे है। वहीं करनाल जिले में मात्र 12 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। वहीं प्रदेश में जींद में 356 के साथ दूसरे और कुरुक्षेत्र तीसरे नंबर पर है। महेंद्रगढ़ जिले में अभी 26 आवेदनों को ही स्वीकृति मिली है।
जिलेवार स्वीकृत आवेदक
अंबाला 58, भिवानी 43, चरखी दादरी 32, फतेहाबाद 249, गुरुग्राम 30, हिसार 105, झज्जर 101, जींद 356, कैथल 508, करनाल 12, कुरुक्षेत्र 341, महेंद्रगढ़ 26, मेवात (नूंह) 49, पलवल 60, पानीपत 62, रेवाड़ी 21, रोहतक 143, सिरसा 199 और सोनीपत 251 आवेदक स्वीकृत हुए हैं। इन सभी को मिलाकर कुल संख्या 2646 है।
वर्जन:
पीएम आवास योजना 2.0 के तहत प्रदेश में 2646 आवेदकों को मंजूरी मिली है। इनमें महेंद्रगढ़ जिले के 10 कनीना नगर पालिका व 16 नगर परिषद नारनौल के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। अब आगे की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर शुरू कर दी है। -जोगेंद्र सिंह कालीरमणा, ईओ नगर परिषद नारनौल।