पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 showrooms did a pottery business of Rs 5 lakh in three days

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिनों में 6 शोरूमों में 5 लाख का हुआ बर्तनों का कारोबार

Thu, 02 Jul 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
6 showrooms did a pottery business of Rs 5 lakh in three days
फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी  रोड पर शोरूम से बर्तन खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। विवाह सीजन शुरू होते ही बर्तनों के बाजार में रौनक लौट आई है। विवाह के आयोजनों और नए घर की शुरुआत को लेकर लोग बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं शहर के 6 शोरूमों में बर्तनों का कारोबार तीन दिनों में 5 लाख का हुआ है।।
विज्ञापन

दुकानदार लीलाराम सैनी, शन्नी, जितेंद्र ने बताया कि मुरादाबाद, जोधपुर व दिल्ली से बर्तनों की आपूर्ति हो रही है। इस समय आसपास के गांवों के साथ शहर के लोग भी अपनी जरूरत और बजट के अनुसार स्टील, तांबा, पीतल व अन्य धातुओं के बर्तन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में पीतल के बर्तन 750 रुपये किलो मिलते थे। अब पीतल के बर्तन 1100 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। पीतल के बर्तनों पर 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लोग रेट बढ़ने के बाद भी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील के बर्तन सेट, कुकर, डिनर सेट, थालियां, गिलास, कटोरी, कड़ाही, तवा, भगोना, पानी के जग और अन्य घरेलू उपयोग के बर्तनों की बिक्री अधिक हो रही है। ग्राहक अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed