फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accelerate Farmer ID and Aadhaar seedinAccelerate Farmer ID and Aadhaar seeding: SDMg: SDM

किसान आईडी और आधार सीडिंग में लाएं तेजी : एसडीएम

Sat, 11 Jul 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accelerate Farmer ID and Aadhaar seedinAccelerate Farmer ID and Aadhaar seeding: SDMg: SDM
महेंद्रगढ़। शहर स्थित एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को एसडीएम योगेश सैनी ने राजस्व अधिकारियों और पटवारियों को किसान आईडी और आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने कार्यालय में तहसीलदार और पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में किसान आईडी बनाने, भूमि की आधार सीडिंग (जमीन को आधार कार्ड से जोड़ना) और इंतकाल से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। सैनी ने नवनियुक्त पटवारियों को निर्देश दिए कि वे किसान आईडी और आधार सीडिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। इससे किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि राजस्व से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पटवारियों ने इंतकाल और अन्य राजस्व कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में एसडीएम को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सैनी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे आमजन से जुड़ी हैं। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed