{"_id":"6a57e731b36e380aae00b1e9","slug":"accused-arrested-from-madhya-pradesh-for-fraud-involving-promises-of-stock-market-profits-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142553-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 12पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत:प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। साइबर थाना ने शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 8.25 लाख रुपये की ठगी के मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित बेरछा निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
ककराला निवासी निजी अध्यापक हेमंत कुमार ने एफआईआर में बताया था कि उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया था। उन्हें ग्रो मोर इन्वेस्टमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट और एनएसई पोर्टफोलियो ट्रैकर के नाम पर शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच दिया गया।
पीड़ित ने शुरुआत में कुछ राशि निवेश की। फर्जी पोर्टफोलियो पर काल्पनिक लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीता गया। इसके बाद 8.25 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए। जब पीड़ित ने अपनी मूल राशि और लाभ मांगा तो आरोपियों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत पर साइबर थाना नारनौल में मुकदमा दर्ज हुआ और जांच के बाद सुनील को गिरफ्तार किया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस ने जनता से अपील की है कि अज्ञात कॉल या संदेशों पर अनजान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में पैसा न लगाएं।