सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anjali's team came first in Kabaddi and Manshu's team came first in Tug of War

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी में अंजलि और रस्साकशी में मांशू की टीम प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anjali's team came first in Kabaddi and Manshu's team came first in Tug of War
फोटो संख्या:56- हकेंवि में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में अंजलि और रस्साकशी में मांशू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट और वॉलीबाॅल में प्रो. हरीश कुमार की टीम विजेता रही।
Trending Videos

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। विजेताओं खिलाड़ियों को प्रो. पवन कुमार शर्मा ने पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और क्रिकेट, वॉलीवाल, खो-खो, कबड्डी व विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सायंकालीन सत्र में रस्साकशी और स्टैंडिंग लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिला। समन्वयन डॉ. दीपेंद्र बावरी ने किया गया। शोधार्थी यजत रोहिल्ला, मोहित कुमार व पवन ने सहयोग किया। प्रो. राजेश गुप्ता, प्रो. गुंजन गोयल, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अजाज अंसारी एवं डॉ. संदीप ढुल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed