सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ashima, a teacher, has been adorning her home with medicinal and flowering plants for 12 years.

Mahendragarh-Narnaul News: 12 साल से घर में औषधीय व फूलों के पौधे सजा रहीं शिक्षिका आशीमा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ashima, a teacher, has been adorning her home with medicinal and flowering plants for 12 years.
12जेएनडी23: आशीमा सांगवान घर में लगाए गए पौधों की देखभाल करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद।
Trending Videos

प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण का अनोखा उदाहरण पेश कर रहीं अर्बन इस्टेट निवासी शिक्षिका आशीमा सांगवान पिछले 12 वर्षों से अपने घर को हरियाली और सुगंध से महका रही हैं। उन्होंने अपने घर में करीब 50 प्रकार के औषधीय व फूलों के पौधे लगाए हुए हैं जिनकी देखभाल वह स्वयं करती हैं।
निजी स्कूल में ड्यूटी पूरी करने के बाद आशीमा सांगवान का अधिकांश समय पौधों के बीच ही बीतता है। वह न केवल इन पौधों को संवारती हैं बल्कि इनके औषधीय गुणों का उपयोग प्राकृतिक चिकित्सा में भी करती हैं। तुलसी, एलोवेरा, गिलोय जैसे पौधों का प्रयोग कर वह छोटे-मोटे रोगों का घरेलू इलाज करती हैं। इससे परिवार को भी स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीमा सांगवान का मानना है कि प्रकृति के करीब रहकर न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। यही सोच वह अपने विद्यार्थियों में भी विकसित कर रही हैं। स्कूल में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक करते हुए वह उन्हें पेड़-पौधों के महत्व के बारे में समझाती हैं।
उनके घर का हर कोना रंग-बिरंगे फूलों और हरे-भरे पौधों से सजा हुआ है जो न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। आसपास के लोग भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हैं और उनसे प्रेरणा लेकर अपने घरों में पौधे लगाने लगे हैं।
आशीमा सांगवान का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह संदेश भी देता है कि यदि हर व्यक्ति प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed