पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness program organized under the 'Nasha Mukt Bharat Abhiyan' (Drug-Free India Campaign)

Mahendragarh-Narnaul News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Fri, 26 Jun 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Awareness program organized under the 'Nasha Mukt Bharat Abhiyan' (Drug-Free India Campaign)
नारनौल/महेन्द्रगढ़। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर नशे के विरूद्व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करना व उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नारनौल व गांव बलाना में आयोजित जिलास्तरीय एनसीसी कैंप व नशा मुक्ति केंद्र में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता कमलेश ने उपस्थित जनों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है व उससे जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के पूर्व सहायक हनुमान सिंह ने कहा कि वे किसी भी प्रकार के दिखावे, शौक या साथियों के दवाब में आकर नशे की आदत न अपनाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक चलन और फैशन के नाम पर युवा नशे की ओर आकर्षित हो रहे है, जो उनके भविष्य के लिए नुकसान दायक है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया।


कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed