{"_id":"6a3e4f58cfb2d19c38027f3e","slug":"video-janata-darbar-held-in-mahendragarh-on-the-eve-of-drug-free-day-people-voiced-their-concerns-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में नशा मुक्त दिवस की पूर्व संध्या पर लगा जनता दरबार, लोगों ने रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में नशा मुक्त दिवस की पूर्व संध्या पर लगा जनता दरबार, लोगों ने रखी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर स्थित शहर पुलिस थाने में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें शहर के व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों और लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। साथ ही लोगों की समस्याओं पर दोनों थाना प्रभारियों को समाधान के निर्देश दिए।
बता दें कि कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि एसपी दीपक कुमार जबकि विशिष्ट अतिथि एएसपी फैसल खान नेेशिरकत की। कार्यक्रम की मेजबानी शहर थाना प्रभारी पंकज कुमार और सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने की। शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी और एसपी को शहर में हो रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था लचर हो चुकी है। दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इस पर एसपी ने शहर थाना प्रभारी को वाहन चालकों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सोनी ने शहर के नदी क्षेत्र में अपराधी गतिविधियां होने और अपराधियों के शरणस्थली बनने पर भी सवाल उठाए। सुरेंद्र बंटी ने कहा कि शहर में हेलमेट का चालान ना कटा जाए। बाहरी क्षेत्र में नाकाबंदी कर चालान किए जाए। इसके साथ ही रात को शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने व सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी लगवाने की मांग की गई।
----
- लोगों से तालमेल करना ही उद्देश्य
एसपी दीपक कुमार ने कहा कि जिला में क्राइम रेट जीरो करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया हैं। इसमें लोगों की समस्या सुनी और इनका निपटारा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। लोगों से तालमेल बनाने और घटनाओं से रूबरू होने के लिए शिविर लगाया गया हैं। इससे पुलिस का कार्य आसान हुआ है।
------
- बेझिझक आएं, हमें कुछ नहीं चाहिए
एएसपी फैसल खान ने शिविर के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात कह रहे एक व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने गाड़ी और रुपये उनको दिए हुए हैं। उन्हें कुछ नहीं चाहिए। लोग अपनी बात बेझिझक कह सकते हैं। उनकी छवि और निजता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
------
- नशे के हॉटस्पॉट पर हमारी नजर, जल्द होगी कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी ने कहा कि उन्होंने शहर के कई स्थानों पर नशे संबंधी हॉटस्पॉट चिह्नित किए हुए हैं और इनका स्वयं भी निरीक्षण किया। अब जल्द ही इन पर कार्रवाई कर नशा तस्करों व अपराधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नशा तस्करी रोकने के लिए कोई भी हमें सरकारी नंबर पर जानकारी दे सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।