फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Businesses at Balaji Chowk affected by sewage overflow, stench, and filthy water.

Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो, बदबू और गंदे पानी से कारोबार प्रभावित

Sun, 26 Jul 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Businesses at Balaji Chowk affected by sewage overflow, stench, and filthy water.
फोटो संख्या:53- बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो के कारण भरे गंदे पानी से बचकर निकलते लोग--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल बालाजी चौक इन दिनों सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे 20 दुकानों का कारोबार और राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


सीवरेज लाइन बार-बार जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। कई दिनों तक पानी की निकासी नहीं होने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल जाती है। बदबू के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा है और ग्राहक भी यहां आने से कतराने लगे हैं जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। नियमित रूप से सीवरेज लाइन की सफाई, जाम की वजह की जांच तथा आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके और बाजार में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इस समस्या को लेकर अनेक बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दे चुके हैं। कई बार कर्मचारी मौके पर आकर अस्थायी रूप से सीवरेज की सफाई कर देते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों बाद समस्या फिर से शुरू हो जाती है। -गोपाल, दुकानदार
------------
बालाजी चौक शहर का प्रमुख बाजार क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर फैला सीवरेज का गंदा पानी न केवल शहर की छवि को खराब कर रहा है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।-महेश सैनी, दुकानदार
-------------
वर्जन:
बारिश के दिनों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या हो जाती है। बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था। कर्मचारियों को भेजकर सीवरेज की सफाई करवा दी जाएगी। आमजन को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

-सतीश जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:53- बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो के कारण भरे गंदे पानी से बचकर निकलते लोग--संवाद

फोटो संख्या:53- बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो के कारण भरे गंदे पानी से बचकर निकलते लोग--संवाद

फोटो संख्या:53- बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो के कारण भरे गंदे पानी से बचकर निकलते लोग--संवाद

फोटो संख्या:53- बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो के कारण भरे गंदे पानी से बचकर निकलते लोग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed