सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CC road will be constructed in ward five, drains will be repaired

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड पांच में बनेगी सीसी रोड, नालियों की होगी मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed in ward five, drains will be repaired
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद प्रशासन ने कई विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए हैं। शहर के वार्ड संख्या पांच में नई सीसी रोड बनाई जएगी। नालियों की मरम्मत होगी। साथ ही नालियां ढंकी जाएंगी।
Trending Videos

नगर परिषद ने विभिन्न वार्डों में सड़क, गलियों के निर्माण और नालियों की मरम्मत के लिए कई टेंडर जारी किए हैं। ये कार्य सीधे तौर पर आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों से जुड़े हैं, जिनको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद खराब सड़कें, टूटे मैनहोल और गंदगी जैसी समस्याओं में काफी हद तक सुधार होगा। सबसे अहम कार्य शहर के हुडा सेक्टर-एक में किया जाएगा, जहां लंबे समय से टूटे मेनहोल और क्षतिग्रस्त गलियां लोगों के लिए खतरा बनी हुई थीं। यहां मरम्मत कार्यों पर 11.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वहीं वार्ड-5 में करीब 29.67 लाख रुपये की लागत से नई सीसी सड़क बनाई जाएगी। रघुनाथपुरा खालड़ा क्षेत्र में कूड़ा प्रोसेसिंग शेड के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था और सुरक्षा बेहतर होगी। वार्ड-23 में 4.23 लाख रुपये से सड़क, नालियों व जालियों की मरम्मत होगी, जबकि वार्ड-12 में 7.07 लाख रुपये की लागत से सड़क पैचवर्क व अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
वर्जन:
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू कराए जाएंगे। प्राथमिकता है कि जरूरी काम समय पर पूरे हों ताकि लोगों को राहत मिल सके और शहर की बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो सकें।-जोगेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed