फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Civil Defence mock drill to be held in Narnaul today; preparations reviewed.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में आज होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, तैयारियों की समीक्षा

Wed, 05 Aug 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Civil Defence mock drill to be held in Narnaul today; preparations reviewed.
नारनौल। राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को सुबह 10 बजे सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह ड्रिल किसी भी आपात स्थिति या आपदा के समय प्रशासनिक विभागों के आपसी तालमेल और राहत कार्य को परखने के लिए होगी। लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आपातकालीन स्थिति में एक-एक सेकंड कीमती होता है। इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल को मजबूत रखें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मॉक ड्रिल में लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने सभी एजेंसियों को मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को तुरंत चिकित्सा सहायता चौकी स्थापित करने के निर्देश मिले। उन्हें प्राथमिक उपचार, घायलों के वर्गीकरण और एंबुलेंस की त्वरित तैनाती सुनिश्चित करनी होगी। पुलिस और एसडीआरएफ को भीड़ नियंत्रण तथा यातायात मार्ग परिवर्तन के लिए तैयार रहने को कहा गया।

मलबे से सुरक्षित बचाव के लिए भी उन्हें पूरी तैयारी रखनी होगी। बिजली निगम को बिजली गुल स्थिति और सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया। बीएसएनएल को आपातकालीन संचार संपर्क सुचारू रखने के लिए निर्देशित किया गया। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed