{"_id":"6a723481d997469f54016238","slug":"sanitation-workers-will-be-on-strike-from-august-6-to-8-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143444-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारी 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारी 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे
Wed, 05 Aug 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। प्रदेशभर के नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारी 6, 7 और 8 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि सभा में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक की इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की। राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया ने कहा कि 13 मई 2026 को हरियाणा सरकार और राज्य कर्मचारी यूनियन के बीच एक समझौता हुआ था। इस समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है।
समझौते में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना मुख्य मांग थी। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। अन्य सभी मांगें पूरी करने का भी आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक कोई पत्र जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सांगलिया ने कहा कि इस हड़ताल की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। पूर्व सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव महेंद्र बोयत ने भी सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मांगों की अनदेखी करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ 7 अगस्त को जिला स्तरीय रैली करेगा। इसमें जिले के सभी कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारियों के साथ शामिल होंगे। बैठक में उप प्रधान भीम सिंह और सचिव महेंद्र सिंह, देवानंद, रोशन, निरंजन, लखन, महावीर प्रसाद, सुरेंद्र मौजूद थे।