फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rainwater accumulates outside the Civil Hospital's gynaecology ward; patients face inconvenience.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर भरा पानी, मरीज रहे परेशान

Wed, 05 Aug 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rainwater accumulates outside the Civil Hospital's gynaecology ward; patients face inconvenience.
फोटो नंबर- 15नागरिक अस्पताल परिसर में जमा बारिश के पानी में से गुजरते लोग। संवाद
नारनौल। मौसम बदलने के बाद मंगलवार की सुबह रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं सड़कों, नागरिक अस्पताल और बस स्टैंड परिसर में जलभराव से शहरवासियों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर पानी गया। एक वर्ष पहले शुरू हुए ट्रॉमा सेंटर के भूतल पर बने रैंप की दीवारों और छत में सीलन के कारण पानी रिसता नजर आया।
विज्ञापन

यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। बारिश शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और कार्यालयों के परिसरों में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित रहा।
नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार की फॉल सीलिंग से पानी रिसता रहा। हाल ही में इसी हिस्से की मरम्मत की गई थी। बारिश के कारण गायनी वार्ड के बाहर जलभराव होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय के आसपास जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बारिश के बाद हर बार बनने वाली इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला जमालपुर, श्याम कॉलोनी, प्रताप नगर, आदर्श कॉलोनी, सुभाष स्टेडियम क्षेत्र, सीआईए रोड, पार्क गली और महावीर मार्ग सहित कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं।
बारिश से बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया, जबकि भवन की छत से लगातार पानी टपकता रहा। इससे यात्रियों को बसों तक पहुंचने में परेशानी हुई और कई रूटों पर बसों का संचालन भी प्रभावित रहा।

अनाज मंडी में भी जलभराव
बारिश के कारण अनाज मंडी में भी पानी भर गया, जिससे किसानों और व्यापारियों को आवाजाही तथा कृषि उपज के रखरखाव में दिक्कतें आईं। दिनभर शहर के कई हिस्सों में जलभराव रहने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को पानी से भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। बारिश से मौसम तो खुशनुमा हुआ, लेकिन शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई।


1 जून से 3 अगस्त तक महेंद्रगढ़ जिले में हुई बारिश
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 1 जून से 3 अगस्त तक कुल 189.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जबकि इस दौरान जिला में 213.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से 11.0 फीसदी कम हुई है। नारनौल में सोमवार को 7.5 और मंगलवार को 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed