फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cotton and pearl millet get a natural booster; pest infestation to decrease.

Mahendragarh-Narnaul News: कपास व बाजरा को मिला प्राकृतिक बूस्टर, कीटों का प्रकोप होगा कम

Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cotton and pearl millet get a natural booster; pest infestation to decrease.
फोटो 70 महेंद्रगढ़ जिला के खेत में खड़ी बाजरा की फसल। संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में इस बार सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे फसलों का विकास रुक गया था। ऐसे में मंगलवार को हुई बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। यह बारिश कपास व बाजरा के लिए प्राकृतिक बूस्टर का काम करेगी और कीटों का प्रकोप कम होगा।
विज्ञापन

हर साल एक जून से तीन अगस्त तक 213.3 एमएम सामान्य बारिश होती है। इस बार अगर 23.4 एमएम बारिश और होती थी तो फसलों को सामान्य बारिश का लाभ मिल जाता। अब बारिश के अभाव में कपास व बाजरा की वृद्धि रुक गई थी। कपास के फूल गर्मी के कारण झड़ने या मुरझाने लगे थे और फुटाव भी रुक गया था।
विज्ञापन

साथ ही फसलों में कीटों का प्रभाव बढ़ने की संभावना भी थी। अब हुई बारिश से इन समस्याओं का समाधान हुआ है। किसानों को इससे लाभ मिलेगा और फसलों को प्राकृतिक रूप से वृद्धि बूस्टर मिलेगा। किसानों की चिंता भी अभी जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारिश से फसलों को राहत तो मिली है, लेकिन इस सीजन में उत्पादन पर पिछले के साल के मुकाबले असर पड़ेगा। अगर बारिश समय पर होगी तो फसलों की वृद्धि और उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद थी। इस बारिश से फसलों में देरी से फुटाव होगा और उत्पादन भी थोड़ा देरी से मिलने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed